कांग्रेस (Congress) की ओर से आज सड़क से लेकर संसद तक हल्ला बोल (Halla Bol) किया गया। कांग्रेस का कहना है कि हम महंगाई (Inflation) के खिलाफ और लोकतंत्र (Democracy) की रक्षा के लिए सड़कों पर हैं, जबकि बीजेपी आरोप लगा रही है कि यह विरोध केवल एक परिवार को बचाना ही उद्देश्य है। सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी सरकार (BJP Government) पर हमला बोला तो सत्ता पक्ष ने भी पलटवार किया। इसके बाद कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ विरोध मार्च शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) ने इस विरोध मार्च को रवाना किया। कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रहे घमासान से जुड़ी तमाम खबरें यहां पढ़िये।

प्रियंका ने कस्टडी से बचने के लिए 20 मिनट किया संघर्ष
पुलिस ने प्रियंका गांधी के साथ धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को हटा दिया है। प्रियंका अभी तक हिरासत के लिए पुलिस वाहन तक ले जाने का विरोध कर रही हैं। वे अकेले बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। अब प्रियंका गांधी को जबरन उठाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके लिए कार बुलाई गई है ताकि उन्हें ले जाया जा सके। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार महिला पुलिस प्रियंका को कार में बैठने में सफल रही। इसके बाद प्रियंका को भी पुलिस थाने ले जाया जा रहा है।
महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची
प्रियंका गांधी को धरने से उठाने के लिए महिला पुलिसकर्मी भारी संख्या में पहुंच चुकी हैं। अब प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ता भारी नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने ऐसा सुरक्षा घेरा बना रखा है कि महिला पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
प्रियंका गांधी भी प्रदर्शन में शामिल
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हो गई हैं। वे आज यहां पहले बैरिकेंडिंग को तोड़कर आगे निकल गईं। अब दूसरे बैरिकेंडिंग को भी तोड़ डाला। उनके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। अब प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई है और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं।
हिरासत में लेने से पहले राहुल ने कही यह बात
राहुल गांधी ने हिरासत में लेने से पहले मीडिया से कहा कि हमें पुलिस ने रोक दिया है। हम राष्ट्रपति जी से मिलना चाहते थे, लेकिन हमें रोक दिया गया। हम सभी सांसद हैं, फिर भी हमें जाने नहीं दिया गया। हम महंगाई के मुद्दे पर बेरोजगारी के मुद्दे पर यहां खड़े हैं। कुछ कांग्रेस नेताओं के साथ मारपीट की गई है। पुलिस घसीटकर ले जा रही है।